गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था
गांडेय प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 8 दिनों से गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बिजली की आपूर्ति में कमी और कटौती ने ग्रामीणों की दिनचर्या को बिगाड़ दिया है। रोजाना 5-6 घंटे बिजली कट रही है, और रात में वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं।

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 8 दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिख रहा है। वहीं गर्मी शुरु होते ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी में ग्रामीण समुदाय को यह भरोसा था कि बिजली की आपूर्ति ठीक से होगी, परंतु विभाग ग्रामीणों के भरोसे में खरा नहीं उतर पा रहा है। गांडेय प्रखंड में बिजली का आलम यह है कि प्रतिदिन 5-6 घंटे तक बिजली कट रही है, जबकि ग्रामीण रात को लॉ-वोल्टेज से परेशान हैं। बिजली की इस लचर व्यवस्था से ग्रामीणों के दिनचर्या में परिवर्तन देखा जा रहा है।
गांडेय प्रखंड के गांडेय, अहिल्यापुर, बुधुडीह, महेशमुंडा सहित विभिन्न जगहों में ग्रामीण बिजली कटौती और बिजली की लचर व्यवस्था से खासे प्रभावित हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की व्यवस्था रात को ज्यादा गड़बड़ होती है। रात को बिजली कटौती भी होती है और अगर बिजली रहती भी है तो वोल्टेज लॉ रहती है। बिजली की लंचर व्यवस्था के कारण पंखा, कूलर भी नहीं चलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन