भीषण गर्मी में बिजली की बदहाली ने लोगों का जीना किया मुहाल
जमुआ प्रखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की बदहाली भी बढ़ गई है। लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, खासकर रात में। डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग के कारण लोग केवल 7 से 10 घंटे बिजली पा रहे हैं। भाजपा और झामुमो नेताओं ने समस्या को गंभीरता से उठाया है और लोगों को रात में अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्रों में इन दिनों बिजली की बदहाली ने भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जैसे जैसे प्रखंड क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है, वैसे वैसे बिजली की बदहाली बढ़ती जा रही है। लगातार बिजली कटौती से लोग त्रस्त है। वहीं विभाग के अधिकारी मस्त है। विभाग का ठीकरा डीवीसी पर फोड़ा जा रहा है। लगातार बिजली की बदहाली से लोग बेहाल है। फिलहाल गांवों में आठ से 10 घंटे ही बिजली लोगो को मिल रही है। बिजली नहीं रहने से लोगों को विशेषकर रात में जीना हराम हो रहा है। जानकारी हे अनुसार गर्मी को देखते हुए डीवीसी द्वारा भी लोड शेडिंग शुरू कर दिया गया है।
इधर डीवीसी केटीपीएस द्वारा रोजाना करीब तीन से चार घंटे लोड शेडिंग करने के कारण बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। इसके अलावे गर्मी के कारण ट्रिपिंग व फ्यूज उड़ने जैसी समस्या बढ़ने लगी है। विभाग के अनुसार लोकल फॉल्ट के रोजाना 10 से 15 मामले आ रहे है। इधर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में महज सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। कहा कि बिजली नहीं रहने से इन्वेटर भी जवाब दे जाते है। जिसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। झामुमो नेता राजू यादव ने बताया कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली कटौती बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात करीब 2 बजे से गुल हुई और अगले दिन सुबह 4 बजे बाद पुनः बहाल की गई। जिससे घंटों तक पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। समाजसेवी विश्वनाथ सिंह ने कहा कि 33 केवी और 11 केवी लाइनों के बार बार खराबी आना और मरम्मत के नाम पर बिजली काटना रात के समय भी बिजली काट दी जाती है। जिससे लोगों को गर्मी में पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन