म्योरपुर में बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभोक्ताओं में आक्रोश
Sonbhadra News - म्योरपुर में बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभोक्ताओं में आक्रोशम्योरपुर में बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभोक्ताओं में आक्रोशम्योरपुर में बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभ

म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फॉल्ट के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ग्रामीण रजनीश तिवारी, अमित विश्वकर्मा, इरफान खान, राजू केशरी, कुंदन तिवारी और रंजीत जायसवाल आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग के माध्यम से लागू किए गए रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। वर्तमान में दोपहर 11:45 बजे से 2:45 बजे तक कटौती निर्धारित है, लेकिन इस अवधि में भी नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले का रोस्टर जो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक था, अधिक सुविधाजनक था और उस दौरान बेहतर आपूर्ति भी मिलती थी।
भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं ने नए रोस्टर को समाप्त कर पुराने रोस्टर को फिर से लागू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। लो-वोल्टेज की समस्या के कारण पंखे, कूलर और अन्य उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया और रोस्टर के अनुसार नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में अवर अभियंता विनय बिंद ने बताया कि विद्युत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक और दोपहर 11:45 बजे से 2:45 बजे तक रोस्टर के अनुसार कटौती रहेगी। यह रोस्टर ऊपर से मिले निर्देशों के आधार पर लागू किया जाता है। श्री बिंद ने यह भी बताया कि आंधी-पानी के कारण कभी-कभी फॉल्ट की समस्या आती है, जिसे ठीक कर लिया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन