Local Protest in Sariya Against Poor Electricity Supply Demands Immediate Action सरिया पावर सब स्टेशन में विद्युत संघर्ष समिति का प्रदर्शन, Gridih Hindi News - Hindustan
More

सरिया पावर सब स्टेशन में विद्युत संघर्ष समिति का प्रदर्शन

सरिया क्षेत्र में बिजली की खराब व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। विद्युत संघर्ष समिति के बैनर तले, लोगों ने पावर हाउस पहुंचकर आपूर्ति में सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने घटिया तारों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया और चेतावनी दी कि सुधार न होने पर आंदोलन और उग्र होगा।

Wed, 22 April 2026 01:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
सरिया पावर सब स्टेशन में विद्युत संघर्ष समिति का प्रदर्शन

सरिया, प्रतिनिधि। सरिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्युत संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचे और बिजली समस्या को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। पावर हाउस पहुंचने पर लोगों को जानकारी मिली कि यहां मात्र 07 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति की जा रही है, जो पूरे क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से बार-बार बिजली बाधित हो रही है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रातभर बिजली कटौती से फूटा जनाक्रोश, अभियंता का पुतला फूंका

के दौरान समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जो नए तार लगाए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। घटिया किस्म के तारों के कारण बार-बार तार जलकर गिर जा रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाती है। लोगों ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए उच्च गुणवत्ता के तार लगाने की मांग की। विद्युत संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि सरिया फीडर और केसवारी फीडर में समस्या सबसे अधिक गंभीर है। इन क्षेत्रों में आए दिन बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या बनी रहती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर गर्मी के इस मौसम में लोगों को पानी, पंखा और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने विभाग से मांग की कि बिजली आपूर्ति बढ़ाई जाए, जर्जर तारों को तुरंत बदला जाए और नियमित मेनटेनेंस सुनिश्चित किया जाए।इस मौके पर नप उपाध्यक्ष सुशील मंडल, जिमी चौरसिया, आसिम सामंतो, बिनोद मंडल समेत कई स्थानीय लोग और समिति के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में कहा कि अब बिजली समस्या को लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा और जब तक समाधान नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली की समस्या को लेकर पानापुर चौक पर प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।