बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल
बरवाडीह में बिजली संकट जारी ही है। मंगलवार को भी लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की गई। घण्टो बिजली काट कर लोगो को परेशान किया गया। बता दे कि ग्रिड से बर

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बिजली संकट जारी ही है। मंगलवार को भी लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की गई। घंटों बिजली काटकर लोगों को परेशान किया गया। बता दें कि ग्रिड से बरवाडीह में छह की जगह सिर्फ डेढ़ मेगावाट ही बिजली सप्लाई की जा रही है। सबसे ज्यादा हूंटार फीडर के गांवों में घंटों बिजली काटी जा रही है। इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए हैं। कब तक बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ेगा। यह पता नहीं चल पा रहा है। व्यवसायी संघ द्वारा बिजली सुधार के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कुछ असर नहीं दिख रहा है।
बता दें कि संघ ने 48 घंटे में बिजली सुधार नहीं होने पर सड़क जाम और बिजली कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन