Power Crisis Escalates in Paanapur and Kanti Amid Rising Summer Heat बिजली की समस्या को लेकर पानापुर चौक पर प्रदर्शन, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

बिजली की समस्या को लेकर पानापुर चौक पर प्रदर्शन

गर्मी शुरू होते ही पानापुर और कांटी क्षेत्र में बिजली की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने गुड्डू पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, जिसमें कहा गया कि लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण लोग परेशान हैं। पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है और ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है।

Tue, 21 April 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
बिजली की समस्या को लेकर पानापुर चौक पर प्रदर्शन

पानापुर। एक संवाददाता। गर्मी शुरू होते ही कांटी व पानापुर इलाके में बिजली की समस्या बढ़ गई है। बिजली की आंखमिचौली को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पानापुर चौक पर पंचायत समिति सदस्य गुड्डू पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।इस दौरान गुड्डू पासवान, महेश कुमार आदि ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों पानापुर चौक समेत पूरे इलाके में बिजली सही ढंग से नहीं मिल रही है। बार-बार ट्रिपिंग व लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता गर्मी में परेशान हैं। बिजली की समस्या से जल आपूर्ति भी बाधित है। लो वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चल पा रहे हैं। पानापुर चौक स्थित ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह से बार-बार खराब हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: गर्मी बढ़ने के साथ गहराया बिजली संकट

प्रलयंकर दूबे ने कहा कि विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को इसकी सूचना देने के बाद भी बिजली की समस्या दूर नही हो रही है। प्रदर्शन में प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, विवेक कुशवाहा, सुरेश भगत, रामस्वरूप ठाकुर, राहुल दास, अभिषेक कुमार, लक्ष्मण भगत आदि थे। इधर, कांटी नगर परिषद के चंद्रभूषण सिंह चंद्र समेत अन्य उपभोक्ताओं ने वार्ड 18 में बिजली की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।