Petrol and Diesel Prices Surge Citizens Express Discontent अमरीकी दादागिरी के कारण विश्व में बढ़ रही महंगाई, Munger Hindi News - Hindustan
More

अमरीकी दादागिरी के कारण विश्व में बढ़ रही महंगाई

ने के आसार पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने पर लोगों ने दी अलग अलग प्रतिक्रिया मुंगेर, वरीय संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद शुक्रव

Sat, 16 May 2026 12:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
अमरीकी दादागिरी के कारण विश्व में बढ़ रही महंगाई

मुंगेर, वरीय संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा छाया रहा। शहर एक एक प्रमुख पेट्रोल पंप राम किशुन साव के पास ना तो डीजल और ना ही पेट्रोल था। सितारिया पेट्रोल पंप पर ग्राहक पेट्रोल लेते देखे गये। इधर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद आम लोगों में निराशा है। लोगों ने कहा है इससे महंगाई बढ़ेगी क्योंकि ट्रांस्पोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगा। इसपर लोगों ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा कि विश्व में अमेरिका अपनी दादागिरी दिखा रहा है, जिसका असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के यद्ध में पूरे विश्व में तबाही मचा दी है। गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल पर आफत आ गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार

पेट्रोल डीजल की कीमतें

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से बसों के परिवहन खर्च बढ़ गए हैं। ऐसे में, निश्चित रूप से किराए में वृद्धि होगी। इसके लिए आज विभाग को पत्र लिखा जाएगा। किराया कितना बढ़ेगा यह विभाग तय करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा

-संजय सिंह, प्रतिष्ठान अधीक्षक,

बीएसआरटीसी, मुंगेर

ड्राइवरों की प्रतिक्रिया

सरकार पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ा दिया है। इसका असर हम लोगों पर करना तय है। अब वाहन चलना अधिक खर्चीला हो जाएगा। मैं अपनी गाड़ी भाड़ा पर चलाता हूं। मुझे भाड़ा बढ़ाना पड़ेगा।

-टिंकू कुमार, ड्राइवर सह, वाहन मालिक

व्यवसाय पर असर

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से हम लोगों की व्यवसाय पर असर पड़ना तय है। अब किराया पर आना हम लोगों की मजबूरी हो जाएगी। यदि किराया नहीं बनाते हैं तो वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा।

-मनोज कुमार, वाहन मालिक

आम नागरिकों की चिंताएं

सरकार ने पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ा दिया है। इसका असर अंततः हम आम आदमी पर पड़ेगा। यहां वाहनों के किराए में वृद्धि होगी, वहीं हर चीज के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में, हम आम नागरिक महंगाई की मार से मारे जाएंगे।

-देवेन्द्र ठाकुर, आम नागरिक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।