नारी शक्ति अधिनियम दूरगामी प्रभाव वाला कदम
गिरिडीह में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अभियान और नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण और अधिकारों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की बात की।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अभियान एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को गिरिडीह के व्हीटी बाजार में किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से तुलिका सरावगी, भावना जैन, रेखा सरावगी, सोनी गोयल, मिक्कू अग्रवाल, रीता संथालिया, डॉली जालान, शीतल डालमिया, प्रिया जैन एवं लीना झुनझुनवाला शामिल रहीं। सभी ने एक स्वर में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया। कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों, उनके सम्मान एवं नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन