नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुए कार्यक्रम
Meerut News - शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आरंभ 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' के लाइव प्रसारण से हुआ, जिसमें छात्राओं ने पीएम का संबोधन सुना। एनसीसी इकाई ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के लाइव प्रसारण से हुई, जिसमें छात्राओं ने पीएम का संबोधन सुना। इसके बाद एनसीसी इकाई द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह सहित शिक्षकों व छात्राओं ने भाग लिया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक नीलम मिश्रा उपस्थित रहीं। प्राचार्य ने अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। अंत में छात्राओं और कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लगभग 80 छात्राओं व कैडेट्स ने सहभागिता की। प्रो. लता का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन