सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प
गिरिडीह में भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। पार्टी कार्यालय और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ नेता पूरन महतो ने झंडोत्तोलन किया। वक्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और संघर्षों पर चर्चा की। सभी ने संकल्प लिया कि वे सामाजिक न्याय और समानता के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस बुधवार को गिरिडीह नगर, मुफ्फसिल महुआटांड़ और मधुबन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। गिरिडीह शहर के पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय, महुआटांड़ और मधुबन के हटिया मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुए। पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ साथी पूरन महतो ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला कमेटी सदस्य राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय और अजीत राय ने की। वहीं महुआटांड़ में मसूदन कोल और अध्यक्ष किशोर राय के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी 22 अप्रैल 2026 के आह्वान पत्र को सामूहिक रुप से पढ़ा गया। आह्वान पत्र के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
वर्तमान राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। सभी शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने पार्टी के संघर्षशील इतिहास, सिद्धांतों और जन-आंदोलनों में सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया। कहा कि 57वां स्थापना दिवस मौजूदा चुनौतियों के बीच संगठन को मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लेने का अवसर है। अंत में साथियों ने संकल्प लिया कि पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और समानता के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखेंगे। मौके पर नौशाद, दीपक सिन्हा, तबारक, अखिलेश राज, नासिर, वारिश, जनाबे अली, सलीम, मजहर, डीलचंद कोल, भीम कोल, लखन कोल, मदन कोल, मनोज कोल, टैटू कोल, भीखारी राम, दीपक गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन