भाकपा माले ने मनाया शहादत दिवस
गांडेय प्रखंड के कुंडलवादाह पंचायत के कोरबंधा गांव में भाकपा माले का 57 वां स्थापना दिवस मनाया गया। बैठक में शहीद हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मौन रखा गया। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जन मुद्दों पर आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई ग्रामीण भी उपस्थित थे।

गांडेय/ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के कुंडलवादाह पंचायत के कोरबंधा गांव में बुधवार को भाकपा माले का 57 वां स्थापना दिवस केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर मनाया गया। बैंठक में सर्वप्रथम पार्टी के विचारों को लेकर शहीद हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। साथ ही शहीद हुए कार्यकर्ताओं की जानकारी और पार्टी के विचारधारा के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए गांडेय विधानसभा के प्रभारी उस्मान अंसारी ने कहा कि गांडेय में संगठन को मजबूत करते हुए हर गांव मे ब्रांच कमेटी बनाना है। इंकलाबी नौजवान सभा के गांडेय प्रभारी सलामत अंसारी ने कहा कि हर गांव में संगठन मजबूत करते हुए यहां के जन सवालों और जनमुद्दों को लेकर जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है।
इस विषय में नवीन पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संतोष बास्के, बिल्यम बास्के, हरिचंद बास्के,पूरन बास्के, कोलिया देवी, रिज़वान अंसारी, अजीज अंसारी के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन