CPI ML Celebrates 57th Anniversary and Lenin s 156th Birth Anniversary in Bagodar स्थापना दिवस पर पार्टी का विस्तार करने का निर्णय, Gridih Hindi News - Hindustan
More

स्थापना दिवस पर पार्टी का विस्तार करने का निर्णय

बगोदर में भाकपा माले ने अपनी 57वीं वर्षगांठ और लेनिन की 156वीं जयंती मनाई। पार्टी ने संगठन का विस्तार और जन आंदोलनों को तेज करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यों का नवीनीकरण और नए सदस्यों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया। कम्युनिस्ट आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Thu, 23 April 2026 02:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
स्थापना दिवस पर पार्टी का विस्तार करने का निर्णय

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड में भाकपा माले के द्वारा बुधवार को पार्टी की 57वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर कम्युनिस्ट नेता लेनिन का 156वीं जयंती भी मनाई गई। मौके पर पार्टी और संगठन का विस्तार करने के साथ-साथ जन आंदोलनों को तेज करने का निर्णय लिया गया। पार्टी का स्थापना दिवस के मौके पर एक साथ बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय, घंघरी एवं मुंडरो में जीबी बैठक आयोजित हुई। पार्टी का झंडा फहराने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तमाम शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का पाठ किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केन्द्र सरकार की नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने का आह्वान– महानन्द सिंह

मुख्य अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि भाकपा माले 70 के दशक में महान नक्सलबाड़ी आंदोलन की उपज है। जिसने समूचे कम्युनिस्ट आंदोलन की क्रांतिकारी विरासत को बुलंद कर रही है। तमाम विपरीत स्थितियों में माले ने जन दावेदारी को आगे बढ़ा रही है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर युद्ध थोपे जाने से पूरी दुनिया को ईंधन संकट के कगार पर ला खड़ा किया गया है। अमेरिका की वैश्विक वर्चस्व की नीति को चुनौती मिल रही है और विभिन्न देशों की जनता इसके खिलाफ आवाज उठा रही है।उन्होंने कहा कि नए श्रम संहिताओं के लागू होने के बाद मजदूरों पर हमले तेज हुए हैं। नोएडा, राजस्थान, रांची सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजदूर काम के घंटे, ओवरटाइम और वेतन के सवाल पर संघर्षरत हैं, जबकि प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूर आंदोलनों को बदनाम कर सैकड़ों मजदूरों की गिरफ्तारी और कई के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बावजूद मजदूर आंदोलन लगातार विस्तार पा रहा है। पार्टी की स्थापना दिवस पर बगोदर में पार्टी के एक हजार पूर्णकालिक सदस्यों का नवीनीकरण, सभी ब्रांच और लोकल कमेटियों का सम्मेलन और बड़ी संख्या में नए सदस्यों का भर्ती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम महतो, राज्य कमेटी सदस्य पवन महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, कुमोद यादव, भुनेश्वर महतो, पुरन कुमार महतो, खलेंद्र दास, राजेश मंडल, शेख बदरुद्दीन, कारू लाल महतो, शिव शंकर महतो, बलदेव महतो, राजू रविदास, राजू महतो, महेंद्र महतो, प्रदीप मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाकपा माले ने स्थापना दिवस पर फासीवाद के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:58 वां स्थापना दिवस पर माले का संघर्ष तेज करने का संकल्प

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।