CPIML Celebrates 58th Foundation Day and Lenin s 156th Birth Anniversary in Arwal केन्द्र सरकार की नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने का आह्वान– महानन्द सिंह, Jahanabad Hindi News - Hindustan
More

केन्द्र सरकार की नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने का आह्वान– महानन्द सिंह

अरवल, निज संवाददाता।जिला में भाकपा माले का 58 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया।

Wed, 22 April 2026 10:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
केन्द्र सरकार की नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने का आह्वान– महानन्द सिंह

अरवल, निज संवाददाता। जिला में भाकपा माले का 58 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। साथ ही लेनिन की 156 वहीं जयंती पर उन्हे याद किया गया । इस मौके पर बैदराबाद अशोक सम्राट भवन में नगर व अरवल ग्रामीण के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन भी हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद ने की जबकि संचालन का. उपेंद्र पासवान ने की । कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि आज हमलोग ऐसे समय में हैं कि सरकार के गलत नीतियों व उठाये गए कदमों के तत्काल देश की जनता पर कुप्रभाव पड़ने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:58 वां स्थापना दिवस पर माले का संघर्ष तेज करने का संकल्प

देश के विदेश नीतियों पर मोदी सरकार द्वारा बुलडोजर चलाने का नतीजा है कि गैस, तेल, यूरिया व अन्य समान का दामों में बढ़ोतरी हो रही है और तुरंत बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं अमेरिका के एक घुड़की पर देश की जनता के हितों के विपरीत समझौता सरकार करने पर विवश हैं। एक तरह से मोदी सरकार अमेरिका का कठपुतली बन गई है। उन्होंने इस सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में गरीब-दलित कमजोर वर्ग पर दबंगों द्वारा किए जाने वाले प्रताड़ना, जुल्म अत्याचार के खिलाफ प्रतिवाद से ही भाकपा माले का जन्म हुआ । हमेशा भाकपा माले हर जुल्म के खिलाफ बराबरी, सम्मान, लोकतंत्र व आजादी, महिलाओं के अधिकार के लिए जोरदार आवाज बुलंद करते रही है । सरकार के हर तरह के जुल्म अत्याचार व शोषण और जनता के अधिकारों पर हर चालाकी भरे लाने वाले कानूनों का प्रतिकार करना ही एक क्रांतिकारी कदम माना जाता है और भाकपा माले इसे बखूबी निभाता रहा है । कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, नगर सचिव नंद किशोर कुमार, त्रिभुवन शर्मा, लीला वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष साधना कुमारी तथा जमीला खातून, राम कुमार सिन्हा, सुएब आलम, शाह शाद, नीतीश कुमार समेत कई नेता व आंकड़ों कार्यकर्ता कन्वेंशन में शामिल हुए। पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम कलेर में भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, करपी में मिथिलेश यादव, कुर्था में महेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाकपा माले के 57वें स्थापना दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।