Good news for those travelling in Amrut Bharat from Dhanbad, seat quota increased धनबाद से अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, सीट के कोटे में की गई भारी बढ़ोतरी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

धनबाद से अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, सीट के कोटे में की गई भारी बढ़ोतरी

धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 18 जनवरी से हुई है। इस ट्रेन के शुरू होते ही यह लोकप्रिय हो गई है। फरवरी में ट्रेन पर वैवाहिक लग्न का असर देखा जा रहा है।

Sun, 15 Feb 2026 09:20 AMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, धनबाद, झारखंड
share
धनबाद से अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, सीट के कोटे में की गई भारी बढ़ोतरी

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से 360 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। ट्रेन के उद्घाटन के समय धनबाद स्टेशन को मात्र 20 सीटों का कोटा मिला था। लिहाजा लाइन खुलते ही इस ट्रेन में वेटिंग के साथ नोरूम की स्थिति बन जा रही थी। अब रेलवे ने इस ट्रेन में धनबाद का कोटा बढ़ा दिया है।

अब धनबाद से भी कटेगा जनरल कोटा का टिकट

इसके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से भी जनरल कोटा का टिकट जारी होगा। बुकिंग लाइन खुलते ही जितनी सीट हावड़ा और बंगाल के अन्य स्टेशनों पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी, उतनी ही टिकट धनबाद से भी बुकिंग के लिए खाली रहेंगी। अमृत भारत एक्सप्रेस में सात स्लीपर बोगियां जोड़ी जा रही हैं। सातों बोगियों को मिला कर ट्रेन में कुल 560 बर्थ हैं। धनबाद स्टेशन से 10 अप्रैल से 360 सीटों के कोटे का लाभ उठाया जा सकता है। बाकी सीटें दूसरे स्टेशनों के कोटा और अन्य कोटे के लिए निर्धारित की गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निकाय चुनाव में बागी हुए 18 नेताओं को भाजपा ने थमाया शोकॉज, 7 दिन में मांगा जवाब
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर में रची विक्रम हत्याकांड की साजिश, इसी गिरोह ने डॉन अखिलेश को भी मारा
ये भी पढ़ें:झारखंड में 23 फरवरी को रहेगी छुट्टी, नगर निकाय चुनाव को लेकर आदेश जारी

शुरू होते ही लोकप्रिय हो गई ट्रेन

धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 18 जनवरी से हुई है। इस ट्रेन के शुरू होते ही यह लोकप्रिय हो गई है। फरवरी में ट्रेन पर वैवाहिक लग्न का असर देखा जा रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से ट्रेन पर होली की भीड़ रहने वाली है। होली बाद फिर से ट्रेन पर शुभ मुहूर्त की भीड़ उमड़ेगी।