झारखंड में 23 फरवरी को रहेगी छुट्टी, नगर निकाय चुनाव को लेकर आदेश जारी
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मतदान के दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में छुट्टी रहेगी। इस दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इनके कर्मियों को वेतन भी मिलेगा। कार्मिक विभाग ने इसे लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दिया है।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मतदान के दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में छुट्टी रहेगी। इस दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इनके कर्मियों को वेतन भी मिलेगा। कार्मिक विभाग ने इसे लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दिया है।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोई व्यक्ति सामान्य तौर पर नगर निकाय क्षेत्र में निवास करता हो और उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता भी हो, परन्तु वह नगर निकाय क्षेत्र के बाहर के औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत हो या अपनी सेवाएं दे रहा हो, तो उसे भी मतदान के दिन नियोक्ता द्वारा सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त वैसे कामगार जो कैजुअल वर्कर एवं डेली वेजेज के रूप में निर्वाचन क्षेत्र से बाहर के संस्थान, प्रतिष्ठान आदि में कार्यरत हैं एवं यदि वे उक्त निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता है, तो उन्हें भी सवैतनिक अवकाश की मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान की तिथि 23 फरवरी निर्धारित है।
चुनाव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की हो प्रतिनियुक्ति : भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश शामिल हुए।
बाद में प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए आदित्य ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और राज्य सरकार मस्त है। अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। उन्होंने निकाय चुनाव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की प्रतिनियुक्ति की मांग की।




साइन इन