Severe Heatwave in Godda Affects Daily Life and Health भीषण गर्मी की मार, तेज धूप से जनजीवन हुआ प्रभावित, Godda Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी की मार, तेज धूप से जनजीवन हुआ प्रभावित

गोड्डा में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। विशेष रूप से मजदूर और बुजुर्गों पर इसका अधिक असर हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, जैसे कि सिर को ढकना और तरल पदार्थों का सेवन करना।

Mon, 20 April 2026 01:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
भीषण गर्मी की मार, तेज धूप से जनजीवन हुआ प्रभावित

गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा में पिछले एक हफ्ते से लगातार तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप दोपहर होते होते और अधिक प्रचंड हो जाती है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती धूप और हीट वेव के कारण सड़कें दोपहर के समय सूनी नजर आ रही हैं और बाजारों में भी पहले जैसी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव का अलर्ट, 42 डिग्री के करीब पारा

विशेष रूप से मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चालक, डिलीवरी कर्मी और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को तेज धूप का सीधा असर झेलना पड़ रहा है। लगातार धूप में रहने से लोगों को थकान, सिर दर्द और शरीर में जलन जैसी समस्याएं भी महसूस हो रही हैं। तेज गर्मी का असर बच्चों और बुजुर्गों पर भी अधिक देखने को मिल रहा है। अभिभावक बच्चों को दोपहर के समय घर से बाहर जाने से रोक रहे हैं, ताकि वे लू और गर्मी से सुरक्षित रह सकें। वहीं बुजुर्गों को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी की शिकायतें बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग धूप में निकलते समय सिर को ढक कर रखें और शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले हल्के सूती कपड़े पहनें। इसके अलावा समय-समय पर पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। अत्यधिक धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचना चाहिए, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर जाएगा जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा। ऐसे में आम लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहर बरपाने लगी गर्मी, सूरज बरसा रहा आग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तापमान 42 डिग्री के पार, तीखे तेवर से जनजीवन प्रभावित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।