तापमान 42 डिग्री के पार, तीखे तेवर से जनजीवन प्रभावित
Ghazipur News - गाजीपुर में रविवार को तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। गर्मी और चटक धूप के कारण लोग सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। विशेषज्ञों ने दोपहर में बाहर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।

गाजीपुर, संवाददाता। सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार हो गया। गर्मी और चटक धूप से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। लोग सिर ढककर ही सड़कों पर निकल पा रहे हैं। आने वाले दिनों में लू चलने और भीषण गर्मी के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के बस अड्डा, मिश्र बाजार, लंका, महुआबाग, कचहरी, चितनाथ सहित आदि क्षेत्रों में लोग सिर ढककर सड़कों पर दिखाई दिए। दोपहर में सड़कों चार पहिया वाहन के साथ ही इक्का दुक्का बाइक सवार दिख रहे थे।
कड़ी धूप से रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी यात्री गर्मी से परेशान रहे। उधर, बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्मी से संबंधित बीमारियों, जैसे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में कूलिंग की व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसके अलावा ओआरएस और जरूरी दवाइयों का स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।वरिष्ठ फिजिशियन व पूर्व सीएमएस डा. राजेश सिंह ने सलाह दी है कि दोपहर 12:00 बजे से शाम चार बजे के बीच बेवजह घर के बाहर निकलने से बचें। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें ताकि लू की चपेट में आने से बचा जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन