महिला जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
घाटशिला में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक हुई, जिसमें महिला जन आक्रोश रैली में 5000 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी और पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई ने महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों की आलोचना की और कहा कि उन्हें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार महिला जन आक्रोश रैली के निमित्त एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक सह जिला प्रभारी बड़कुंवर गागराई, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव उपस्थित हुए। जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में रांची में आयोजित महिला जन आक्रोश मार्च में ज्यादा से ज्यादा महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला से लगभग 5000 की संख्या में उपरोक्त कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु तय किया गया कि सभी मंडलों से लगभग 500 की संख्या में महिलाएं 25 अप्रैल को रांची आक्रोश रैली में जाएगी।
बैठक में जिला के प्रभारी एवं पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई ने महिला आरक्षण विधेयक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। अपने आरोप में उन्होंने कहा कि इन दलों ने विधेयक को रोककर महिलाओं के सशक्तीकरण के रास्ते में बाधा डाली है, जिसे देश और झारखंड की जनता भूलने वाली नहीं है। बैठक में जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित नहीं होने के लिए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और उन पर देश की महिलाओं को ‘अपमानित' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधेयक पारित कराने के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे पारित नहीं होने दिया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला मंत्री गीता मुर्मू, साकेत अग्रवाल, रोहित सिंह परमार ,मंडल अध्यक्ष विजय पांडे ,मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा, मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ,मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडा, मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड, हीरामणि मुर्मू, बापतु साव,राहुल पांडे, चंचल दास, मंटू कुमार सिंह, गुरुचरण मार्डी, गोपाल पटनायक, नौशाद अहमद,भुकतु मार्डी,महादेव महतो, सुवेंदु पात्र, दीपक दंडपात, देवांशु उपाध्याय, परमीत कुमार पूर्ति, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन