गिरिडीह में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन
गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोशित होकर पदयात्रा निकाली। महिलाओं ने 33% आरक्षण न मिलने पर विरोध जताया और कहा कि यह देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। 25 अप्रैल को रांची में बड़ा प्रदर्शन होगा।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेवार के नारे के साथ बुधवार शाम को गिरिडीह में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने देने पर महिलाएं आक्रोशित दिखीं और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण न मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। इस विधेयक से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता, जिससे राजनीति में महिलाओं की मजबूत भागीदारी होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहती है।
वहीं मोदी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है, ताकि आधी आबादी सशक्त होकर निर्णय ले सके और नेतृत्व कर सके। प्रो. विनीता ने बताया कि 25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदेश भर की महिलाएं महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के विरोध में बड़ा प्रदर्शन करेंगी। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, संजू देवी, वार्ड पार्षद पूजा देवी, सरिता शर्मा, बबली साव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद समीर दीप, देवराज, सुरेश मंडल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन