भीषण गर्मी की चपेट में अनुमंडल, पारा 39 से बढ़कर हुआ 42 डिग्री
घाटशिला में प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जहां तापमान रविवार को 39 डिग्री से बढ़कर सोमवार को 42 डिग्री तक पहुंच गया। बच्चे स्कूल से लौटते समय गर्मी से झुलस रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, राहत की उम्मीद अप्रैल के अंत तक नहीं है। पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में आ गया है, जिसके कारण लोगों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को जहां दिन का पारा 39 डिग्री के आसपास था, वहीं सोमवार को यह बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। फिलहाल अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों के अनुसार, अप्रैल माह के अंत तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और इस बार तापमान अन्य वर्षों की तुलना में अधिक रहने की उम्मीद है।छाता
लेकर या सिर पर गमछा बांधकर घर से निकल रहे लोगजानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण लोग केवल जरूरी काम से ही, वह भी छाता लेकर या सिर पर गमछा बांधकर घर से निकल रहे हैं। दिन के 12 बजते-बजते सड़कें पूरी तरह सुनसान हो जा रही हैं, क्योंकि सूर्य का रौद्र रूप सुबह 8 बजे से ही देखने को मिल रहा है। दोपहर होते-होते लोग घर से निकलते ही पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं।इस भीषण गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे सुबह साढ़े सात बजे स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन जब दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच छुट्टी होती है, तो घर लौटते समय वे गर्मी से झुलस जा रहे हैं और उनकी हालत खराब हो जा रही है।एक बजे तक स्कूल खोलना अनिवार्यदूसरी ओर, स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि सरकारी आदेश के अनुसार स्कूल को दोपहर 1 बजे तक चलाना अनिवार्य है, इसलिए वे अपने स्तर पर समय में बदलाव नहीं कर सकते। वहीं निजी स्कूलों के शिक्षक भी समय कम करने को लेकर हिचकिचा रहे हैं। गर्मी के कारण तरबूज, गन्ने का रस, फलों का जूस, सत्तू की दुकानें और कोल्ड ड्रिंक की मांग सुबह से लेकर दोपहर तक काफी बढ़ गई है। साथ ही पंखे और कूलर की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।गर्मी से बचने को अधिक से अधिक पानी पीएं : सोरेनइसी संदर्भ में घाटशिला अनुमंडल के प्रभारी चिकित्सक राजेन्द्र नाथ सोरेन ने कहा कि इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। साथ ही सत्तू, गन्ने का रस, फलों का जूस, इलेक्ट्रोल पाउडर, बेल और आम का शरबत जैसे तरल पदार्थों का नियमित सेवन करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो, तो दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन