Eid-ul-Azha Peace Meeting Held in Kharoundhi शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने की अपील, Garhwa Hindi News - Hindustan
More

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने की अपील

ईद-उल-अजहा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए खरौंधी थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने कहा कि खरौंधी प्रखंड हमेशा से भाईचारे का प्रतीक रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

Sun, 24 May 2026 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने की अपील

खरौंधी, प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को खरौंधी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि खरौंधी प्रखंड हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर पर्व-त्योहार मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड में सभी पर्व शांति एवं एकता के साथ मनाए जाते रहे हैं। प्रशासन हर परिस्थिति में आम लोगों के सहयोग के लिए तत्पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं

बैठक का उद्देश्य

प्रभारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भ्रामक पोस्ट से दूर रहने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, करीवाडीह मुखिया मंशा देवी, खरौंधी मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास, विवेकानंद यादव, विनोद यादव, अशोक ठाकुर, बीडीसी प्रतिनिधि कलीम अंसारी, शैयद अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, रामनाथ बैठा, अजय मेहता, जाकिर हुसैनअजित कुमार यादव, गुलाम पैगंबर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हुई शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर चंदनकियारी थाना में शांति समिति की बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।