बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हुई शांति समिति की बैठक
बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हुई शांति समिति की बैठक बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हुई शांति समिति की बैठक बकरीद पर्व को लेकर द

जामा , प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. विवेक किशोर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ. विवेक किशोर ने सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं इंस्पेक्टर बिरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नमाज मस्जिद एवं ईदगाह में ही अदा करें, ताकि अन्य समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
शांति व्यवस्था की समीक्षा
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। प्रतिबंधित पशुओं की बलि पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है। साथ ही अन्य पशुओं की बलि के बाद बची हुई सामग्री को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंकने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। बैठक में एएसआई विनय कुमार, मधुसूदन राय, विभिषण मुर्मू, गौतम कुमार दर्वे, प्रेम कुमार साह, उमा यादव, विशु टुडू, सत्तार खान, कलाम अंसारी, राजू पुजहर, सुखदेव ठाकुर सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।
फोटो संख्या 37,कैप्सन- शांति समिति की बैठक करते पदाधिकारी व अन्य लोग
बकरीद को लेकर मसलिया थाना में हुई शांति समिति की बैठक
मसलिया, प्रतिनिधि।
मसलिया थाना परिसर में शनिवार को मुस्लिम समुदाय की बकरीद(ईद - उल - जोहा) पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रंजन यादव ने की। इस मौके एस आई उमेश सिंकू, मंगल उरांव,अभय प्रसाद सिंह, सोवन मुर्मू , एएसआई फेड्रिक टुडू, प्राण टुडू उपस्थित थे। मौके पर अंचलाधिकारी श्री यादव उपस्थित शांति समिति की सदस्यों को बकरीद पर्व को शांति पूर्ण एवं भाईचारा माहौल में मनाने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में कितने मस्जिद है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 27 मई को ही बकरीद पर्व को मनाया जाय। आगे कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अनुचित अफवाह पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
फोटो संख्या 38 मसलिया थाना शांति समिति की बैठक करते लोग
बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
दुमका। प्रतिनिधि
बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातारण में मनाने की अपील की गई। कहा गया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बकरीद को लेकर दुमका के सभी मस्जिदों में सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम रहेगा। इस मौके पर नगर थाना प्रभारी के अलावे अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन