राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 नई स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा
गुजरात के साबरमती स्टेशन से चलने वाली ट्रेन जहां एसी स्पेशल ट्रेन है, वहीं बाकी की तीन ट्रेनें सभी तरह के यात्रियों के लिए अलग-अलग कोचों से युक्त है। ये सभी ट्रेन रास्ते में कई राज्यों खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

गर्मियों के मौसम में बच्चों की छुट्टियां लगने की वजह से रेलवे पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव आ जाता है। इसी दबाव को कम करने व यात्रियों को भीड़भाड़ व धक्का मुक्की से बचाते हुए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने राजस्थान व गुजरात के अलग-अलग स्टेशनों से पश्चिम बंगाल के चार स्टेशनों के लिए चार नई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये चारों ट्रेन साप्ताहिक हैं और दो या तीन फेरे लगाएंगी। इनमें से गुजरात के साबरमती स्टेशन से चलने वाली ट्रेन जहां एसी स्पेशल ट्रेन है, वहीं बाकी की तीन ट्रेनें सभी तरह के यात्रियों के लिए अलग-अलग कोचों से युक्त ट्रेन है। अपनी यात्रा के दौरान ये सभी ट्रेन रास्ते में कई राज्यों खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
जिसके चलते इन राज्यों में रहने वाले लोग इन ट्रेनों में बुकिंग कराकर यात्रा का भरपूर फायदा उठा सकते हैं।
रेलवे द्वारा शुरू की गई ये चार ट्रेनें निम्न अनुसार हैं…
1. गाड़ी संख्या 09707/09708 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी (TOD)
2. गाड़ी संख्या 04819/04820 जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी
3. गाड़ी संख्या 09605/09606 मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक विशेष गाड़ी
4. गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती विशेष गाड़ी
1. गाड़ी संख्या 09707/09708 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी (TOD)
इन ट्रेनों की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 09707
खातीपुरा-हावड़ा विशेष साप्ताहिक गाड़ी (कुल-3 फेरे)
कब-कब चलेगी- हर बुधवार (15, 22 और 29 अप्रैल)
प्रस्थान का समय- खातीपुरा (जयपुर) से शाम 17.00 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 24
हावड़ा पहुंचने का समय- शुक्रवार रात 22.15 बजे
गाड़ी संख्या 09708
हावड़ा-खातीपुरा विशेष साप्ताहिक गाड़ी (कुल-3 फेरे)
कब-कब चलेगी- हर शनिवार (18, 25 अप्रैल और 2 मई)
प्रस्थान का समय- हावड़ा से रात 00.15 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 24
खातीपुरा (जयपुर) पहुंचने का समय- रविवार सुबह 11.30 बजे
गाड़ी संरचना - एसी प्रथम- 1, एसी द्वितीय- 2, एसी तृतीय- 8, इकोनोमिक- 1, भोजनालय- 1, स्लीपर- 4, SLR- 2 = कुल-19
रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- खातीपुरा, दोसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., भाबुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, अनुग्रहन रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमोह, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंदेल और हावड़ा।
2. गाड़ी संख्या 04819/04820 जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी
ट्रेन की समय सारिणी
गाड़ी संख्या- 04819
गाड़ी का नाम- जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक विशेष गाड़ी
कब-कब चलेगी- हर मंगलवार (14, 21 और 28 अप्रैल) (कुल-3 फेरे)
प्रस्थान का समय- जोधपुर से शाम 17.00 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 30
आसनसोल पहुंचने का समय- गुरुवार सुबह 04.55 बजे
गाड़ी संख्या 04820
गाड़ी का नाम- आसनसोल-जोधपुर विशेष साप्ताहिक गाड़ी
कब-कब चलेगी- हर गुरुवार (16, 23 और 30 अप्रैल)(कुल-3 फेरे)
प्रस्थान का समय- आसनसोल से सुबह 07.55 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 30
जोधपुर पहुंचने का समय- शुक्रवार शाम 18.45 बजे
गाड़ी संरचना- एसी द्वितीय-1 कोच, एसी तृतीय- 3 कोच, स्लीपर- 10 कोच, सामान्य- 4 कोच, SLRD- 2 = कुल 20 कोच
यात्रा में लगने वाला कुल समय- 34 घंटे 50 मिनट
रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन और आसनसोल।
3. गाड़ी संख्या 09605/09606 मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक विशेष गाड़ी
गाड़ी संख्या 09605
मदार-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन (कुल 3 फेरे)
कब-कब चलेगी- हर शुक्रवार (17, 24 अप्रैल और 1 मई)
प्रस्थान का समय- मदार से सुबह 10.45 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 23
कोलकाता पहुंचने का समय- शनिवार रात 21.50 बजे
गाड़ी संख्या 09606
कोलकाता से मदार साप्ताहिक विशेष ट्रेन (कुल 3 फेरे)
कब-कब चलेगी- हर रविवार (19, 26 अप्रैल और 3 मई)
प्रस्थान का समय- कोलकाता से रात 00.50 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 23
मदार पहुंचने का समय- सोमवार दोपहर 14.00 बजे
गाड़ी संरचना- एसी द्वितीय- 2, एसी तृतीय- 4, स्लीपर- 8, सामान्य- 4, SLRD- 2 = कुल 20 कोच
यात्रा में लगने वाला कुल समय- 37 घंटे 10 मिनट
रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- मदार, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बुंदेल, नेहाटी, कोलकाता।
4. गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती विशेष गाड़ी
ट्रेन की समय सारिणी
गाड़ी संख्या- 09435
गाड़ी का नाम- साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन
कब-कब चलेगी- हर शुक्रवार (17 और 24 अप्रैल) (कुल दो फेरे)
प्रस्थान का समय- साबरमती से रात 22.55 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 20
आसनसोल पहुंचने का समय- रविवार दोपहर 13.15 बजे
गाड़ी संख्या- 09436
गाड़ी का नाम- आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन
कब-कब चलेगी- हर रविवार (19 और 26 अप्रैल) (कुल दो फेरे)
प्रस्थान का समय- आसनसोल से शाम 16.10 बजे
रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 20
आसनसोल पहुंचने का समय- रविवार दोपहर 13.15 बजे
गाड़ी संरचना- एसी तृतीय-18, पावरकार-2 = कुल 20 कोच
यात्रा में लगने वाला कुल समय- 37 घंटे 20 मिनट
रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालन, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडेरमा, धनबाद, आसनसोल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन