Former CRPF Jawan Murdered in Jharkhand, Police Solve the Case and arrest culprits झारखंड में हुई थी पूर्व CRPF जवान की हत्या, पुलिस ने किया वारदात का खुलासा; दो आरोपियों को दबोचा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में हुई थी पूर्व CRPF जवान की हत्या, पुलिस ने किया वारदात का खुलासा; दो आरोपियों को दबोचा

एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित की आखिरी पोस्टिंग झारखंड के गुमला जिले में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sat, 16 May 2026 09:39 PMSourabh Jain भाषा, लातेहार, झारखंड
share
झारखंड में हुई थी पूर्व CRPF जवान की हत्या, पुलिस ने किया वारदात का खुलासा; दो आरोपियों को दबोचा

झारखंड के लातेहार जिले में CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक पूर्व जवान की गला घोंटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान लोहरदगा जिले के रहने वाले इकबाल अंसारी (30) और अवध कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 10 मई को पूर्व जवान हत्या कर दी थी। वारदात की वजह बताते हुए पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी हत्या के बाद मृतक की पिकअप वैन और फलों की खेप को लूटना चाहते थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ओडिशा के पुरी जिले के रहने वाले शेख सदाकत अली (50) के रूप में हुई थी, जिन्होंने बीमारी से परेशान होकर लगभग चार साल पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद वह फलों का व्यापार करने लगे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jharkhand Weather Update: आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, 7 की मौत और 10 घायल

वारदात को लेकर एसडीपीओ (बालुमाथ) विनोद रवानी ने बताया कि सदाकत अली का शव 10 मई को बरियातु पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग-22 से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक पुल के नीचे से बरामद किया गया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रवानी ने बताया कि, 'गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही वारदात की वजह भी बताई है'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल छात्रों को तोहफा: धनबाद-जमशेदपुर में अब 250 सीटें; PG की सीटें भी बढ़ेंगी

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि 'उन्होंने जानबूझकर सदाकत अली को निशाना बनाया था ताकि वो उसकी पिकअप वैन और फलों की खेप को लूट सकें, जिसे वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लेकर जा रहा था।' इसके अलावा आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वो पीड़ित को पहले से जानते थे क्योंकि उन्होंने लोहरदगा के कुडू इलाके में एक बार उसके वाहन को सुधारने का काम किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; भीड़ ने महिला के उतारे कपड़े, चप्पल की माला पहनाई

आरोपियों ने बताया कि, 'घटना वाले दिन वारदात से पहले तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इस दौरान जब पीड़ित नशे में धुत हो गया, तो उन्होंने पहले तौलिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, और फिर उसकी कलाई भी काट दी थी और शव को पुल के नीचे फेंक दिया था।'

एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित की आखिरी पोस्टिंग झारखंड के गुमला जिले में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।