झारखंड में आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस 5 महिलाओं समेत 7 को दबोचा
बोराम थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था, साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (देह व्यापार) का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में ज्यादातर महिलाएं पड़ोसी राज्यों की बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को खुफिया सूचना मिलने के बाद अंजाम दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिलाओं के देह व्यापार से जुड़ा यह अवैध कारोबार बोराम थाना इलाके में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था और इस बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम को यहां छापा मारा और मौके से सात लोगों को दबोच लिया।
बोराम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।




साइन इन