झारखंड में बीमार भाई का इलाज करने आया था तांत्रिक, बहन से को ही बनाया शिकार
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 57 साल के ओझा पर नाबालिग लड़की के साथ उसी के घर में बलात्कार करने का आरोप है।

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 57 साल के ओझा पर नाबालिग लड़की के साथ उसी के घर में बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने बीमार बेटे का 'झाड़-फूंक' और काले जादू से इलाज कराने के लिए इस ओझा को घर बुलाया था।
रविवार को अनुष्ठान करने के बाद, आरोपी ओझा ने चालाकी से महिला और उसके बीमार बेटे को पूजा की सामग्री विसर्जित करने और पास के तालाब के चक्कर लगाने के लिए बाहर भेज दिया।
जब घर में नाबालि अकेली थी, तब आरोपी ने उसके साथ रेप किया। मां के लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) राफेल मुर्मू ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले भी काट चुका है सजा
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले से ही एक अपराधी रहा है और साल 2014 में भी जगन्नाथपुर में बलात्कार के एक मामले में जेल की सजा काट चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
राफेल मुर्मू ने बताया कि पीड़ित की मां ने रविवार को जगन्नाथपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव में अपने बीमार बेटे का काला जादू से इलाज करने के लिए उस तांत्रिक को बुलाया था।




साइन इन