11 cyber criminals arrested from Deoghar, Jharkhand झारखंड के देवघर से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बन ऐसे करते थे कांड, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के देवघर से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बन ऐसे करते थे कांड

यह कार्रवाई पाथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहैता जंगल में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ संदिग्ध फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सत्यापन के बाद साइबर थाना व स्थानीय पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर मौके से 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

Tue, 3 March 2026 04:59 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, देवघर
share
झारखंड के देवघर से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बन ऐसे करते थे कांड

साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सौरभ के आदेश पर साइबर थाना टीम ने छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पाथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहैता जंगल में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ संदिग्ध फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सत्यापन के बाद साइबर थाना व स्थानीय पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर मौके से 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी खुद को फ्लिप कार्ड, अमेज़न, फोन–पे, पे टी एम तथा एयरटेल पेमेंट्स बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बता लोगों को झांसे में लेते थे। आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर देते थे, जिससे जरूरतमंद ग्राहक सीधे उनके संपर्क में आ जाते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड एवं लोन दिलाने के नाम पर भी ठगी करते थे। आरोपी उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर गिफ्ट कार्ड क्रिएट कराते और उसे रिडीम कर राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। वहीं, एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर कार्ड बंद होने की बात कहकर ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ के माध्यम से जानकारी हासिल कर ठगी को अंजाम देते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोकारो में 2 लाशें मिलने से सनसनी, 9 दिन से गायब रजवार को नाले से बरामद किया
ये भी पढ़ें:हेमंत सोरेन ने PM से लगाई मदद की गुहार, झारखंडियों के लिए जारी किए इमरजेंसी नंबर

बरामद सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड तथा 1 लाख 100 रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल की प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध लेन-देन एवं फर्जी कस्टमर केयर नंबर मिलने की पुष्टि हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार, राहुल कुमार दास, जब्बार अंसारी, दिवाकर महरा, दीपक कुमार मंडल, प्रिंस कुमार मंडल, नीरज कुमार दास, संजय कुमार दास, रोहित कुमार यादव तथा कुंदन कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जाते हैं।

छापेमारी टीम में कौन– कौन थे शामिल- अभियान में साइबर थाना, देवघर के पुनि नागेन्द्र कुमार मंडल एवं पुअनि संतोष कुमार मंडल के साथ पाथरौल एवं पथरड्डा थाना पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

एसपी की अपील

पुलिस अधीक्षक सौरभ ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर को कस्टमर केयर मानकर संपर्क न करें तथा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से सत्यापन अवश्य करें। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत तत्काल साइबर थाना या हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की भी अपील की गई है।