5-5 करोड़ रुपए दे दो वरना...; रांची के दो बड़े कारोबारियों से प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी
विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकियों से रांची के कारोबारियों में दहशत है। पिछले छह दिन में इस कुख्यात गैंगस्टर के नाम से करीब 10 कारोबारियों से रंगदारी की मांग की गई है। ताजा मामले में दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ की रकम मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

दुबई में बैठेक झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का दहशत अभी भी कायम है। आए दिन उसके नाम पर कारोबारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। अब रांची के दो और कारोबारियों से उसके नाम पर 5-5 करोड़ की रंगदारी मांगी है। पीड़ितों में एक मशहूर आभूषण कारोबारी हैं जबकि दूसरा बिल्डर है। रंगादारी नहीं देने पर लोगों गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। मामले को लेकर लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि बीचे छह दिन में अबतक दस कारोबारियों से 50 लाख से पांच करोड़ रुपए तक की रंगदारी मांगी गई है। इसके कारण रांची के व्यापारियों में दहशत है।
नेटवर्क के जरिए टारगेट कर रहा
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठकर प्रिंस खान अपने नेटवर्क के जरिए रांची के कारोबारियों को लगातार टारगेट कर रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में संगठित अपराध और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रांची के लालपुर के रहने वाले बिल्डर उदय शंकर से कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। इस संबंध में उदय शंकर ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
मोबाइल पर मैसेज भेज रंगदारी मांगी
बिल्डर उदय शंकर ने पुलिस को बताया कि पांच जून की रात साढ़े दस बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को प्रिंस खान बताया। पांच करोड़ की रंगदारी की मांग की गई। राशि नहीं देने पर अंजाम भुगताने की धमकी भी दी गई। साथ ही उस शख्स ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल किया। यह भी कहा कि बहुत काम कर रहे हो। जीने के लिए उन्हें रंगदारी तो देना ही होगा। फोन पर धमकी मिलने के बाद बिल्डर और उनका परिवार दहशत में है।
छह दिन में 10 लोगों से मांगी जा चुकी है रंगदारी
रांची के 10 से ज्यादा कारोबारियों से बीते छह दिनों में प्रिंस खान के नाम पर 50 लाख से पांच करोड़ रुपये तक रंगदारी मांगी जा चुकी है। इनमें होटल कैपिटोल हिल के संचालक, जलजोगा रेस्टोरेंट के संचालक जैसे बड़े कारोबारी शामिल हैं। यह भी कहा जाता है कि उनके परिजनों और उनके आने-जाने की पूरी जानकारी उसके पास है। इधर, पुलिस अफसरों का कहना है कि अब तक कई पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।




साइन इन