शर्मनाक! झारखंड में 20 साल की लड़की से हैवानियत; 8 गिरफ्तार, एक नाबालिग भी दबोचा
रांची में शुक्रवार की राज 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने छापेमारी कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है।

झारखंड की राजधानी रांची में 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना शुक्रवार देर रात मांडर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को जबरन गांव से सटे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दरिंदगी की।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर शनिवार को एक एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद रांची के एक सरकारी अस्पताल में लड़की की मेडिकल जांच कराई गई।
छापेमारी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने को बताया, हमने इस सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों को बुरमू और चान्हो थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर छापेमारी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है, जबकि हिरासत में लिए गए नाबालिग 15 साल का है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
देवघर में रेप के बाद हत्या
इससे पहले झारखंड के देवघर जिले में पिछले छह दिन से लापता एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 29 साल एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
देवघर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा, हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी की महिला साथी भी शामिल है। इन लोगों ने 21 साल की पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पीड़िता के माता-पिता ने 17 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि 19 मई को उसका शव राधिया नदी के पास रेत के नीचे दबा हुआ मिला। अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक, तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।




साइन इन