jharkhand mausam ka hal rainfall alert in these districts आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; पूरे हफ्ते का हाल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; पूरे हफ्ते का हाल

झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना है। विशेष राज्य के पूर्वी भाग स्थित संताल परगना से लेकर कोल्हान प्रमंडल के जिलों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। पूरे हफ्ते का हाल।

Sat, 7 March 2026 08:48 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; पूरे हफ्ते का हाल

झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना है। विशेष राज्य के पूर्वी भाग स्थित संताल परगना से लेकर कोल्हान प्रमंडल के जिलों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकता है। बारिश होने की संभावना से बढ़ते तापमान और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में भी मौसम में बदलाव का असर पड़ेगा। यहां शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि, रविवार को सामान्य रूप बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इनमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, खरसांवा और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिले शामिल हैं। संताल परगना में सोमवार और मंगलवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे धूप की तपिश और बढ़ गयी। रांची का अधिकत तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब डेढ़ डिग्री अधिक रहा। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब ढाई डिग्री अधिक है। वहीं, सरायकेला का अधिकतम 34.7 डिग्री रहा, जो कि सर्वाधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में तेज म्यूजिक बजाने पर बवाल, एक की हत्या; 3 लोगों पर हथियारों से हमला
ये भी पढ़ें:झारखंड में 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ये भी पढ़ें:झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर JMM का दावा, कांग्रेस को एक सलाह

मौसम विभाग ने क्या बताया

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण राज्य के पूर्वी भाग संताल सहित कोल्हान और अन्य जिलों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश होगी। लेकिन, इससे गर्मी या अधिकतम तापमान में ज्यादा फर्क आने की संभावना कम है। मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान बढ़ सकता है।