झारखंड में हाथियों का आतंक! कोडरमा में शख्स को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों ने जाम कर दी सड़क
झारखंड के कोडरमा में हाथियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। यहां हाथियों के झुंड ने युवक को कुचलकर मार डाला। यहां हाथियों ने घर के बाहर सो रहे रोहित कुमार, पिता शिवनंदन प्रसाद यादव, ग्राम कटिया, सतगावां को कुचलकर मार डाला।

झारखंड के कोडरमा में हाथियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। यहां हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। यहां हाथियों ने घर के बाहर सो रहे रोहित कुमार, पिता शिवनंदन प्रसाद यादव, ग्राम कटिया, सतगावां को कुचलकर मार डाला। इस दौरान हाथियों के झुंड ने गांव के बाहर स्थित पंचायत भवन को भी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ सतगावां चौक को जाम कर दिया है। आइए जानते हैं ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में क्या कह रहे हैं।
झारखंड के अलग-अलग जिलों में लगातार हाथियों के आतंक की घटनाएं सामने आती रही हैं। बीते 11 अप्रैल को झारखंड के सराकेला-खसरावां में एक बुजुर्ग को हाथियों ने कुचलकर मार डाला था। इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों में लगातार हाथियों का झुंड गांव में घुसता है और लोगों की जान लेने के साथ ही घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाता है। इस मामले में लगातार वन विभाग की अनदेखी की वजह से लोगों की जान के साथ उनकी फसलों और उनके घरों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
हाथियों ने ली जिले में अब तक 4 लोगों की जान
कोडरमा में करीब एक माह में हाथी के हमले में अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हाथियों का आतंक और मूवमेंट के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। करीब एक माह में कोडरमा में दो, मरकच्चो में एक और सतगावां में एक व्यक्ति की जान ले चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। सतगावां में शनिवार की रात हुई घटना के बाद से रविवार की सुबह 10 बजे तक वन विभाग के कोई कर्मी या अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश फैलता जा रहा है।




साइन इन