elephant killed mother daughter in chandil jharkhand झारखंड में हाथियों का आतंक! चांडिल में मां-बेटी को कुचलकर मार डाला, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में हाथियों का आतंक! चांडिल में मां-बेटी को कुचलकर मार डाला

ईचागढ़ की सोड़ो पंचायत के हाड़ात गांव में शुक्रवार को हाथी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के बाद शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। लोगों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों से हाथियो से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Sun, 26 April 2026 07:20 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
झारखंड में हाथियों का आतंक! चांडिल में मां-बेटी को कुचलकर मार डाला

ईचागढ़ की सोड़ो पंचायत के हाड़ात गांव में शुक्रवार को हाथी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के बाद शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है। लोगों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों से हाथियो से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथी ने इस साल चार महीने में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि हाथी के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो चुके है। गत 11 अप्रैल को जंगली हाथी ने कुकड़ू प्रखंड के सापारूम में 55 वर्षीय व्यक्ति राधा तांती को पटक कर मार डाला था। 11 अप्रैल की देर रात उसी हाथी ने सापारूम में बुजुर्ग राधा तांती को भी मार डाला था। वन विभाग के अधिकारी एमजीएम में इलाजरत मोहनलाल महतो एवं संतुला महतो से मिले तथा उनका हालचाल जाना तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये इलाज के लिए दिये गये। अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए और भी राशि दी जायेगी। जंगली हाथी के हमले में मां -बेटी की मौत होने की घटना के बाद हाड़ात गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में डीएफओ, दलमा वन अभयारण्य सबा आलम अंसारी ने बताया कि जंगली हाथी ने मां-बेटी को मार डाला है तथा तीन को घायल कर दिया है। दो का एमजीएम में इलाज चल रहा है। फिलहाल हाथी प्रभावित क्षेत्र में ड्राइव टीम रहेगी। उन्हें हाथी को जंगल में भेजने के लिए लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में भीषण लू का कहर! गर्मी से तीन की मौत; 3 दिन तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि

प्रभारी रेंजर के भरोसे चांडिल वन क्षेत्र

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र जंगली हाथियों के उत्पात के बावजूद यहां का कामकाज प्रभारी रेंजर के हाथ में है। विमद कुमार चांडिल एवं घाटशिला के अलावा सात अन्य क्षेत्र के भी अतिरिक्त प्रभार में है। सात वन क्षेत्र के प्रभार में रहने के कारण वे ज्यादातर चांडिल क्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, तूफानी हवाओं के साथ होगी बारिश; ओले भी गिरेंगे

गमगीन माहौल में मां-बेटी का हुआ अंतिम संस्कार

हाथी के हमले में मारे गए मां और बेटी का शव जैसे ही हड़ात गांव पहुंचा। गांव में चीख पुकार मच गई। देर शाम गांव के पास ही महिला चाइना देवी का दाह संस्कार कर दिया गया। बेटी के शव को दफना दिया गया। इस दौरान ग्रामीण मौजूद थे। घटना के बाद ग्रामीणों की आंखों में गम और गुस्सा था। कई घरों में चूल्हा नहीं जला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में दिनदहाड़े करोड़ों की बैंक डकैती, कई किलो सोना और कैश लूटकर आरोपी फरार