3 died in jharkhand due to heatwave 3 days speedy wind and hailstorm orange alert झारखंड में भीषण लू का कहर! गर्मी से तीन की मौत; 3 दिन तेज हवाओं के साथ होगी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में भीषण लू का कहर! गर्मी से तीन की मौत; 3 दिन तेज हवाओं के साथ होगी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह नौ बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इस बीच, संताल-कोयलांचल में गर्मी और लू के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Sun, 26 April 2026 06:42 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में भीषण लू का कहर! गर्मी से तीन की मौत; 3 दिन तेज हवाओं के साथ होगी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह नौ बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इस बीच, संताल-कोयलांचल में गर्मी और लू के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में देवघर, दुमका और गिरिडीह में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। हालांकि लू से ही मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने के आसार है। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को ओलावृष्टि, गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इससे उत्तर पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, जबकि 26, 27, 29 अप्रैल से एक मई तक येलो अलर्ट है, जिसके तहत राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात होने का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, तूफानी हवाओं के साथ होगी बारिश; ओले भी गिरेंगे

रांची का पारा 41 तो पलामू का 45 डिग्री के करीब

झारखंड में शनिवार को पलामू सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रांची व हजारीबाग में तापमान 40.8 डिग्री पहुंच गया है। उधर, सरायकेला 42.6, प. सिंहभूम 42.4, गोड्डा 41.9, कोडरमा 41.6, बोकारो 41.2 डिग्री, गुमला 40.6 और पूर्वी सिंहभूम का तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में दिनदहाड़े करोड़ों की बैंक डकैती, कई किलो सोना और कैश लूटकर आरोपी फरार
ये भी पढ़ें:हाथ नहीं करते काम, मुंह से कॉपियां लिख स्टेट टॉपर बने झारखंड के फैजान

अप्रैल में रांची में गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को रांची का अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे पहले 2022 में इसी माह यह आंकड़ा 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि 2022 के बाद यह पहला मौका है, जब तापमान 40.8 डिग्री पहुंच गया है।

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों के चलते घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। अभी अप्रैल को खत्म होने में पांच दिन शेष है। लेकिन मई जैसी प्रचंड गर्मी की चपेट में कई जिले आ चुके हैं। सितम ऐसा है कि 25 अप्रैल को रांची समेत राज्य के 10 जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री तक दर्ज किया गया। चिंता की बात है कि छह जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 40 के भी पार चला गया है।

एक मई तक ऑरेंज-येलो अलर्ट की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल से एक मई तक राज्य के कई हिस्सों में क्रमवार ऑरेंज व येलो अलर्ट की चेतावनी बरकरार रहेगी। इसके मद्देनजर 26, 27 और 28 अप्रैल को ओलावृष्टि, गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी है। इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। इससे उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद जिले प्रभावित रहेंगे। 26, 27, 29 अप्रैल से एक मई तक येलो अलर्ट है।