Electricity in Jharkhand could become 10 percent more expensive झारखंड में 10 प्रतिशत महंगी हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं को लगेगा नई दरों का झटका, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में 10 प्रतिशत महंगी हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं को लगेगा नई दरों का झटका

बिजली वितरण निगम ने दरों में 59 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव के अनुसार शहरी घरेलू दर 6.85 रुपए से बढ़ाकर 10.30 रुपए प्रति यूनिट और ग्रामीण दर 6.70 से बढ़कर 10.20 रुपए प्रति यूनिट करने की मांग की गई थी।

Tue, 24 March 2026 09:48 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, रांची, झारखंड
share
झारखंड में 10 प्रतिशत महंगी हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं को लगेगा नई दरों का झटका

झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुधवार, 25 मार्च का दिन अहम रहने वाला है, क्योंकि इस दिन झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान आयोग राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रस्ताव पर पूरी तरह मुहर नहीं लगाएगा और सीमित राहत के साथ करीब 10% तक की बढ़ोतरी का फैसला दे सकता है। निगम ने दरों में 59 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव में पहुंची बिहार-असम समीकरण की तपिश, BJP की दावेदारी मजबूत

59% बढ़ोतरी का दिया था प्रस्ताव

बिजली वितरण निगम ने दरों में 59 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव के अनुसार शहरी घरेलू दर 6.85 रुपए से बढ़ाकर 10.30 रुपए प्रति यूनिट और ग्रामीण दर 6.70 से बढ़कर 10.20 रुपए प्रति यूनिट करने की मांग की गई थी। साथ ही फिक्स्ड चार्ज में भी इजाफे का सुझाव दिया गया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार आयोग इतनी बड़ी बढ़ोतरी की बजाय सीमित बढ़ोतरी (लगभग 10%) को ही मंजूरी दे सकता है, जिससे उपभोक्ताओं पर अचानक भारी बोझ न पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 1200 से ज्यादा डॉक्टरों की होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी

राहत की बात यह है कि राज्य सरकार की 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। यानी छोटे और मध्यम घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस कांस्टेबल की मौत