Peace Committee Meeting for Bakrid Celebrations in Hirapur प्रतिबंधित मवेशी कटाई पर रहेगी रोक, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसडीओ, Pakur Hindi News - Hindustan
More

प्रतिबंधित मवेशी कटाई पर रहेगी रोक, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसडीओ

पाकुड़। प्रतिनिधि प्रतिबंधित मवेशी कटाई पर रहेगी रोक, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसडीओ प्रतिबंधित मवेशी कटाई पर रहेगी रोक, अफवाह फैलाने पर होगी

Sun, 24 May 2026 12:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
प्रतिबंधित मवेशी कटाई पर रहेगी रोक, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसडीओ

बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक के दौरान कहा गया कि पर्व के समय किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौहार्द बिगाड़ने वालों की सूचना दें, कार्रवाई होगी: बीडीओ

थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में एसआई जेना बालमुचू, दीपक साहा, जाबेद आलम, समद अंसारी, लखी साहा, सुकमार सेन, टरेसा टुडू, सरदार कलाम अंसारी, मो. मुराद, अमीन सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर बौसी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में बकरीद पर शांति बनाये रखने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।