गोपीकांदर थाना में हुई बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
गोपीकांदर थाना में हुई बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठकगोपीकांदर थाना में हुई बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठकगोपीकांदर थाना में हुई बकरीद को लेकर श

गोपीकांदर थाना में हुई बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक गोपीकांदर। प्रतिनिधिबकरीद पर्व को लेकर गोपीकांदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी एवं थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सभी समुदाय के लोगों को शांति पूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। बकरीद के अवसर पर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जायेगी। किसी भी तरह की गलत अफवाह या गलत मैसेज फैलाने से परहेज करें। कहीं भी किसी तरह की अप्रिय खबर या आशंका होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसपर कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से राजस्व कर्मचारी सुधांशू सुमन, पीटर सोरेन, एस आई धरमल मांझी, एस आई मनोज सोरेन, एस आई भरत भूषण सिंह, ए एस आई राजन सिंह, ए एस आई बृज मोहन सिंह सहित काफी संख्या में विभिन्न समुदाय के लोग तथा प्रतिनिधि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन