बकरीद पर्व को लेकर देवीपुर थाना में शांति समिति की बैठक
देवीपुर, प्रतिनिधि।आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर देवीपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक

देवीपुर, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर देवीपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने की। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन