Special Trains Between Asansol and Sabarmati Sultanpur to Dankuni Announced धनबाद होकर सुलतानपुर व साबरमती की चलेगी स्पेशल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
More

धनबाद होकर सुलतानपुर व साबरमती की चलेगी स्पेशल

धनबाद होकर आसनसोल से साबरमती के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल 29 अप्रैल को रात 10.55 बजे साबरमती से चलेगी और 1 मई को आसनसोल से लौटेगी। इसके अलावा, सुलतानपुर से दानकुनी के बीच भी विशेष ट्रेन 24 और 25 अप्रैल को चलेगी।

Fri, 24 April 2026 02:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share
धनबाद होकर सुलतानपुर व साबरमती की चलेगी स्पेशल

धनबाद होकर आसनसोल से साबरमती के बीच एक ट्रेन स्पेशल ट्रेन चलेगी। साथ ही वाया धनबाद सुलतानपुर से दानकुनी के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल डीडीयू, गया, कोडरमा, धनबाद के रास्ते चलेगी। 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल यानी बुधवार को साबरमती से रात 10.55 बजे खुल कर शुक्रवार की रात 3.50 बजे डीडीयू, सुबह 7.30 बजे गया, सुबह 9.00 बजे कोडरमा और सुबह 11.15 बजे धनबाद रुकते हुए दोपहर 2.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल एक मई यानी शुक्रवार को आसनसोल से शाम 4.15 बजे खुलकर शाम 5.50 बजे धनबाद, शाम 7.30 बजे कोडरमा, रात 9.30 बजे गया, शनिवार को रात 01.10 डीडीयू होते हुए रविवार की सुबह 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी।इसी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

तरह 04250 सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल 24 अप्रैल यानी शुक्रवार को सुलतानपुर से सुबह 4.45 बजे खुल कर सुबह 10.20 बजे डीडीयू, दोपहर 1.40 बजे गया, दोपहर 3.03 बजे कोडरमा, शाम 5.20 बजे धनबाद और रात 10 बजे दानकुनी पहुंचेगी। वापसी में 04249 दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल 25 अप्रैल यानी शुक्रवाकी रात 12.30 बजे दानकुनी से खुल कर सुबह 5.35 बजे धनबाद, सुबह 7.46 बजे कोडरमा, सुबह 9.20 बजे गया, दोपहर 1 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन शाम 4.30 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।