Indian Railways Launches Additional Summer Special Trains to Accommodate Rising Passenger Demand ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, Deogarh Hindi News - Hindustan
More

ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

जसीडीह प्रतिनिधिग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों

Fri, 24 April 2026 01:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share
ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

जसीडीह प्रतिनिधि ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। आसनसोल रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या- 09435 साबरमती बीजी-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल 2026 को रात 22:55 बजे साबरमती बीजी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर- 09436 आसनसोल-साबरमती बीजी स्पेशल 1 मई को 16:15 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 7:15 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन नंबर- 04250 सुल्तानपुर-डानकुनी स्पेशल 24 अप्रैल को 4:45 बजे सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22 बजे डानकुनी पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन नंबर- 04249 डानकुनी-सुल्तानपुर स्पेशल 25 अप्रैल को 00:30 बजे डानकुनी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:30 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात और बंगाल के लिए चार विशेष ट्रेनों का संचालन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।