Railways Operates Special Trains for Summer Vacation Crowds यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, Hajipur Hindi News - Hindustan
More

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर में ए.प्र. ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इनमें उधना-समस्तीपुर, उधना-मधुबनी, और गांधीधाम-मालदा ट्रेनों का शामिल हैं। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।

Fri, 24 April 2026 01:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर । ए.प्र. ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है। गाड़ी संख्या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 24, 25, 27, 28, 29 एवं 30 अप्रैल, 2026 को उधना से 05:30 बजे खुलकर हाजीपुर के रास्ते समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 01 मई, 2026 को समस्तीपुर से 19.00 बजे खुलकर हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन 04:45 बजे उधना पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 09167/09168 उधना-मधुबनी-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पटना-मोकामा- बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 09063/09064 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल (डीडीयू-पटना-किउल-भागलपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 09013/09014 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल (डीडीयू-पटना-किउल-भागलपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 09463/09464 गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल (डीडीयू-पटना-किउल -भागलपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल (डीडीयू-गया-कोडरमा-धनबाद के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04250/04249 सुलतानपुर-दानकुनी- सुलतानपुर स्पेशल (डीडीयू-गया-कोडरमा- धनबाद-आसनसोल के रास्ते चलेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात और बंगाल के लिए चार विशेष ट्रेनों का संचालन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उधना से चलने वाली तीन विशेष ट्रेनें निरस्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।