गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। साबरमती-आसनसोल और सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 2026 में होगा, जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। यह यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। उन्होंने बताया कि साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल डीडीयू, गया, कोडरमा और धनबाद के रास्ते चलेगी। साबरमती-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को साबरमती से रात 22:55 बजे खुलेगी और शुक्रवार को 03:50 बजे डीडीयू, 07:30 बजे गया, 09:00 बजे कोडरमा, 11:15 बजे धनबाद रुकते हुए 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में आसनसोल-साबरमती स्पेशल 1 मई 2026 (शुक्रवार) को आसनसोल से 16:15 बजे खुलकर 17:50 बजे धनबाद, 19:30 बजे कोडरमा, 21:30 बजे गया, शनिवार को 01:10 बजे डीडीयू रुकते हुए रविवार को 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
इसके अलावा, सुलतानपुर-दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल भी डीडीयू, गया, कोडरमा, धनबाद और आसनसोल के रास्ते संचालित की जाएगी। सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुलतानपुर से 04:45 बजे प्रस्थान कर 10:20 बजे डीडीयू, 13:40 बजे गया, 15:03 बजे कोडरमा, 17:20 बजे धनबाद रुकते हुए उसी दिन 22:00 बजे दानकुनी पहुंचेगी। दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दानकुनी से 00:30 बजे खुलकर 05:35 बजे धनबाद, 07:46 बजे कोडरमा, 09:20 बजे गया, 13:00 बजे डीडीयू रुकते हुए 16:30 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन