Special Train Services Announced Between Asansol and Sabarmati Jabalpur and Howrah धनबाद होकर साबरमती व जबलपुर की चलेगी स्पेशल ट्रेन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
More

धनबाद होकर साबरमती व जबलपुर की चलेगी स्पेशल ट्रेन

आसनसोल से साबरमती और हावड़ा से जबलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 14 से 28 अप्रैल तक हर मंगलवार जबलपुर-हावड़ा स्पेशल चलेगी। साबरमती-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 17 और 24 अप्रैल को चलेगी। प्रयागराज से खड़गपुर के लिए द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 से 28 अप्रैल तक चलेगी।

Tue, 14 April 2026 01:48 AMRavikant Jha हिन्दुस्तान, धनबाद
share
धनबाद होकर साबरमती व जबलपुर की चलेगी स्पेशल ट्रेन

आसनसोल से साबरमती के बीच दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। हावड़ा से जबलपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें धनबाद होकर चलेंगी। 01701 जबलपुर-हावड़ा स्पेशल 14 से 28 अप्रैल तक हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार की शाम 7.20 बजे जबलपुर से खुलेगी और सिंगरौली, ओबरा, चोपन, रेणुकूट, डाल्टनगंज, लातेहार, पतरातू, बरकाकाना, बेरमो होते बुधवार की दोपहर 3.50 बजे धनबाद और रात 10.15 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 01702 हावड़ा-जबलपुर स्पेशल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच हर गुरुवार को चलेगी। ट्रेन हावड़ा से रात 12.15 बजे खुलेगी और सुबह 6.20 बजे धनबाद और शुकवार की सुबह चार बजे जबलपुर पहुंचेगी।इसी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

तरह 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 17 और 24 अप्रैल यानी शुक्रवार को साबरमती से रात 10.55 बजे खुलेगी। स्पेशल ट्रेन अजमेर, जयपुर, प्रयागराज, डीडीयू, गया होकर रविवार को सुबह 11.15 बजे धनबाद और दोपहर 1.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी तरह 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 19 और 26 अप्रैल यानी रविवार को शाम 4.10 बजे आसनसोल से खुलेगी। ट्रेन शाम 5.50 बजे धनबाद और मंगलवार को सुबह 7.15 बजे साबरमती पहुंचेगी।---प्रयागराज से गोमो होकर खड़गपुर की चलेगी स्पेशल ट्रेनप्रयागराज से खड़गपुर के बीच गोमो होकर द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 04142 प्रयागराज-खड़गपुर स्पेशल 14 से 28 अप्रैल तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। मिर्जापुर, डीडीयू, सासाराम, डेहरी, गया होते हुए ट्रेन रात 1.30 बजे गोमो में रुकते हुए बुधवार और शनिवार को खड़गपुर पहुंचेगी। 04141 खड़गपुर-प्रयागराज स्पेशल 15 से 29 अप्रैल तक हर बुधवार व शनिवार को सुबह 7.45 बजे खड़गपुर से खुलेगी। सुबह 11.45 बजे ट्रेन गोमो और उसी दिन रात 10 बजे ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबलपुर- हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:- हावड़ा-जबलपुर, जोधपुर-आसनसोल समेत कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।