Railway Introduces Special Trains from Kodarma for Passenger Convenience कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत, Kodarma Hindi News - Hindustan
More

कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोडरमा मार्ग से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। साबरमती-आसनसोल, प्रयागराज-खड़गपुर, खातीपुरा-हावड़ा और मदार-कोलकाता के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन होगा। ये ट्रेनें अप्रैल 2026 में विभिन्न दिनों पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा और भीड़भाड़ में कमी मिलेगी।

Mon, 13 April 2026 10:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कोडरमा मार्ग से किया जाएगा। यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी। उन्होंने बताया कि साबरमती-आसनसोल-साबरमती एवं प्रयागराज-खड़गपुर-प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके तहत साबरमती-आसनसोल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं आसनसोल-साबरमती स्पेशल प्रत्येक रविवार को 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी।इसी प्रकार प्रयागराज-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि खड़गपुर-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक चलाई जाएगी।इसके

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पर्यटकों को आठ और ट्रेनों की सौगातें

अलावा खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा एवं मदार-कोलकाता-मदार के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन होगा। खातीपुरा-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक संचालित होगी। वहीं मदार-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक और कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को 19 अप्रैल से 3 मई 2026 तक चलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और यात्रा के दौरान भीड़भाड़ में कमी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबलपुर- हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।