- हावड़ा-जबलपुर, जोधपुर-आसनसोल समेत कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
- हावड़ा-जबलपुर, जोधपुर-आसनसोल समेत कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा - हावड़ा-जबलपुर, जोधपुर-आसनसोल समेत कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा - पूर्व रेलवे ने

आने वाली गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन नंबर- 09707 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 15, 22 और 29 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 09708 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 17, 24 अप्रैल और 1 मई 2026 को रात 12:15 बजे हावड़ा से प्रस्थान कर अगले दिन 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर- 09605 मदार जंक्शन-कोलकाता स्पेशल 17, 24 अप्रैल और 1 मई को सुबह 10:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 9:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर-09606 कोलकाता-मदार जंक्शन स्पेशल 19, 26 अप्रैल और 3 मई को रात 12:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर- 01701 जबलपुर-हावड़ा स्पेशल 14, 21 और 28 अप्रैल को शाम 7:20 बजे जबलपुर से खुलेगी और अगले दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 01702 हावड़ा-जबलपुर स्पेशल 16, 23 और 30 अप्रैल को हावड़ा से रात 12:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर और आसनसोल में होगा। वहीं ट्रेन नंबर- 04819 जोधपुर-आसनसोल स्पेशल 14, 21 और 28 अप्रैल को शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 04820 आसनसोल-जोधपुर स्पेशल 16, 23 और 28 अप्रैल को सुबह 7:55 बजे आसनसोल से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन चितरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इन सभी ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन