जबलपुर- हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन
Sonbhadra News - अनपरा,संवाददाता। आगामी गर्मियों में यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के क क क ेक

अनपरा,संवाददाता। आगामी गर्मियों में यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर हावड़ा- जबलपुर के मध्य धनबाद- बोकारो थर्मल- रांची रोड- बरकाकाना- पतरातू- लातेहार- डाल्टनगंज- रेनुकुट- चोपन- ओबरा डैम- सिंगरौली के रास्ते जबलपुर- हावड़ा- जबलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन जबलपुर- हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 14.अप्रैल 26 से 28 अप्रैल.26 तक चलाई जा रही है। जबकि 01702 हावड़ा- जबलपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलायी जायेगी। इस ट्रेन का सोनभद्र में रेनुकूट,चोपन,ओबरा डैम और सिंगरौली में ठहराव होगा जिससे स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ होगा। मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद ने यह जानकारी दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन