IMD Rain Alert Weather Update 22 April Good News Delhi Haryana Punjab Rainfall Weather Forecast Heatwave North India IMD Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच आई खुशखबरी, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच आई खुशखबरी, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश

IMD Rain Alert, Weather Update 22 April: हिमाचल प्रदेश में 25-28 अप्रैल तक, उत्तराखंड में 25, 26 अप्रैल को मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं 50 किमी की स्पीड से चलने का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 26 से 28 अप्रैल तक छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी।

Wed, 22 April 2026 08:11 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
IMD Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच आई खुशखबरी, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश

IMD Rain Alert, Weather Update 22 April: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में दिन में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलेगी। इस बीच, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर पूर्व और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर पूर्व भारत में इस हफ्ते बहुत भारी बारिश होगी।

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 22-24 अप्रैल के दौरान, असम, मेघालय में 22-26 अप्रैल के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। असम, मेघालय में 26 अप्रैल को गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। असम, मेघालय में 22 अप्रैल को छिटपुट ओलावृष्टि का अलर्ट है।

जम्मू से दिल्ली तक होगी बारिश

वहीं, भीषण गर्मी के बीच भी उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24, 25 अप्रैल को, हिमाचल प्रदेश में 25-28 अप्रैल तक, उत्तराखंड में 25, 26 अप्रैल को मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं 50 किमी की स्पीड से चलने का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 26 से 28 अप्रैल तक छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी। वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 22 से 28 अप्रैल के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 24-28 अप्रैल के दौरान, झारखंड में 24 से 26 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 22-26 अप्रैल के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है।

कैसा रहेगा दक्षिण भारत का मौसम

दक्षिण भारत की बात करें तो 22-26 अप्रैल के दौरान केरल, माहे, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। 22-25 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में भी यही स्थिति रहेगी। तमिलनाडु में 22-24 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम भारत में 26 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढोतरी होगी। 27 व 28 अप्रैल को इसमें दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। मध्य भारत में 26 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र में 25 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। 26 से 28 अप्रैल के दौरान दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।