बकरीद पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजरमिति की बैठक में शामिल लोग गोह, संवाद सूत्र। बकरीद पर्व को लेकर गोह थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार...

गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर फोटो- 24 मई एयूआर 17 कैप्शन- गोह थाना परिसर में रविवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल लोग गोह, संवाद सूत्र। बकरीद पर्व को लेकर गोह थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों से बकरीद पर्व आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब दो सौ लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों तथा आपत्तिजनक फोटो या वीडियो पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि कहीं भी अशांति भंग होने की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर विधि-व्यवस्था कायम रखी जा सके। बैठक में पूर्व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, मंजूर आलम, असलम साबरी, शिवशंकर साव, सरपंच मनोरमा देवी, देवरंजन दास, बृजलाल रजक, रामध्याम यादव, संजय कुमार गुप्ता, बुटानी मियां सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन