बकरीद को लेकर सेमापुर थाना में शांति समिति की बैठक
बकरीद को लेकर सेमापुर थाना में शांति समिति की बैठक बकरीद को लेकर सेमापुर थाना में शांति समिति की बैठकबकरीद को लेकर सेमापुर थाना में शांति समिति की बैठ

सेमापुर। संवाद सूत्र बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सेमापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने की।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं दोनों समुदायों के लोग उपस्थित थे। थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।उन्होंने बताया कि बकरीद को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर प्रशासन की नजर रहेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन