गुजरात और बंगाल के लिए चार विशेष ट्रेनों का संचालन
Prayagraj News - भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उधना, गांधीधाम, साबरमती से मालदा टाउन और आसनसोल के बीच चार विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरेंगी और एसी, स्लीपर, सामान्य श्रेणी के कोचों से लैस होंगी।

भीषण गर्मी में यात्रियों को सफर करने में समस्या न हो यह ध्यान में रख कर रेल प्रशासन ने उधना, गांधीधाम, साबरमती से मालदा टाउन व आसनसोल के बीच चार साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का लाभ प्रयागराज होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09063/64 उधना-मालदा टाउन वातानुकूलित विशेष ट्रेन 27 अप्रैल से तथा गाड़ी संख्या 09463/64 गांधीधाम-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से चलाई जाएगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09013/14 उधना-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 28 अप्रैल से तथा गाड़ी सख्या 09435/36 साबरमती-आसनसोल एसी विशेष 29 अप्रैल से संचालित होगी।
ये सभी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के पर्याप्त कोच लगाए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन