Indian Railways Introduces Special Trains for Tourists in Summer पर्यटकों को आठ और ट्रेनों की सौगातें, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

पर्यटकों को आठ और ट्रेनों की सौगातें

Kanpur News - कानपुर में, रेल प्रशासन ने गर्मी में पर्यटक स्थलों के लिए चार नई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें खातीपुरा-हावड़ा, जोधपुर-आसनसोल, मदार-कोलकाता और साबरमती-आसनसोल के बीच चलेंगी। यात्री मंगलवार से इन ट्रेनों में आरक्षण कर सकते हैं।

Mon, 13 April 2026 08:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
पर्यटकों को आठ और ट्रेनों की सौगातें

कानपुर, प्रमुख संवाददाता रेल प्रशासन ने गर्मी में पर्यटक स्थलों को जाने वाले यात्री के लोड के मद्देनजर चार जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें खातीपुरा-हावड़ा, जोधपुर -आसनसोल, मदार (राजस्थान) -कोलकाता और साबरमती -आसनसोल के बीच चलेंगी। सभी ट्रेनें गोविंदपुरी से होकर जाएंगी। यात्री मंगलवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं।एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 09707-09708 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन में ये खातीपुरा से 15 से 29 अप्रैल तक हर बुधवार तो हावड़ा से 17 अप्रैल से एक मई तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह खातीपुरा से बुधवार शाम पांच बजे रवाना होकर रात 1:40 बजे गोविंदपुरी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खातीपुरा-हावड़ा के मध्य रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन

यहां से पांच मिनट बाद पौने दो बजे रवाना होकर मिर्जापुर होते हुए गुरुवार रात सवा दस बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसकी रिवर्स हावड़ा से शुक्रवार रात सवा बारह बजे रवाना होकर अगली रात नौ बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 09:05 बजे रवाना होकर सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। 04819-04820 जोधपुर -आसनसोल -जोधपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन में जोधपुर से 14 से 28 अप्रैल तक मंगलवार तो आसनसोल से 16 से 30 अप्रैल तक गुरुवार को चलेगी। यह जोधपुर से मंगलवार शाम पांच बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 8:20 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 08:25 बजे रवाना होकर मिर्जापुर होते हुए गुरुवार को सुबह 04:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। आसनसोल से गुरुवार सुबह 07:55 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात 02:45 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से 02:50 बजे रवाना होकर शाम 06:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 09605-09606 मदार (राजस्थान)-कोलकाता -मदार साप्ताहिक विशेष में से मदार से 17 अप्रैल से एक मई तक शुक्रवार तो कोलकाता से 19 अप्रैल से तीन मई को रविवार को चलेगी। मदार से यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 10:45 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 10:40 बजे रवाना होकर शनिवार रात 09:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसकी रिवर्स कोलकाता से रविवार रात 12:50 बजे रवाना होकर सोमवार रात 12:20 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से 12:25 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर दो बजे मदार पहुंचेगी। 09435-09436 साबरमती -आसनसोल -साबरमती विशेष ट्रेन में से साबरमती से 17, 24 अप्रैल शुक्रवार तो आसनसोल से 19, 26 अप्रैल रविवार को चलेगी। साबरमती से यह ट्रेन शुक्रवार रात 11:55 बजे रवाना होकर शनिवार रात आठ बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 08:05 बजे रवाना होकर उसी रात सवा एक बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स आसनसोल से रविवार शाम 04:10 बजे रवाना होकर सुबह नौ बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से 09:05 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह सवा सात बजे साबरमती पहुंचेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।